भीलवाड़ा 5 जून
स्मार्ट हलचल।श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया जिसमें 8 गांवों के73 नेत्र रोगियो को परामर्श दिया इन रोगियों के कल ऑपरेशन किए जाएंगे शिविर रतनलाल सीता देवी की स्मृति में सत्येंद्र स्नेहलता तोतला की ओर से आयोजित किया गया
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा फेको सर्जन द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर
उन सभी जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में ऑपरेशन किए जाएंगे,शिविर में रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन के बाद दवाइयां,काले चश्मे व आवास, भोजन की सुविधा दी गई
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी,सुभाष गर्ग,रामनारायण सोमानी, जय किशन मित्तल, गणपत जागेटीया,अरुण जागेटीया, छीतरमल डाड, शान्ता सोमानी,घनश्याम डाड,लादू लाल माली ने सेवाए दी
