Homeराजस्थानकोटादाधीच समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न दाधीच समाज में बजी...

दाधीच समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न दाधीच समाज में बजी शहनाई,नवजोडो को दिया आशीर्वाद

Published on

—दाधीच सामूहिक विवाह मे 6 जोड़ो ने थामा एक दूजे के हाथ
—6 जोडो ने थामा एकदूजे का हाथ,जीवनभर चलेंगे साथ
धन की बचत के साथ-साथ आर्थिक सुदृडता देता सामूहिक विवाह — अध्यक्ष रविन्द्र दाधीच

बेटी बचाव व बेटी पढाव और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ जीवन भर संग रहने का किया वादा

कोटा। स्मार्ट हलचल| फुलेरा दूज (गुरूवार) के पावन दिन दाधीच छात्रावास समिति के तत्वाधान मे 16वां दाधीच सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रवींद्र जोशी (देहित) ने बताया कि 6 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर हिंदू रीति रिवाज से फेरे लिए और अपना जीवनसाथी चुना। महामंत्री निमेश पुरोहित ने बताया कि विनायक स्थापना, वर निकासी,तोरण प्रक्रिया,वरमाला,अग्नि फेरे,पाणिग्रहण संस्कार तक कार्य विधिवत मंत्र उचारण व हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किए गए। नागेश दाधीच ने बताया कि विवाह के दौरान दाधीच समिति की ओर से वर-वधुओं को उपहार में गृहस्थी का सामन भेंट किया गया। युवाअध्यक्ष कमल किशोर दाधीच व गोपाल दाधीच ने बताया कि अलग अलग मंडपों में हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में संपन्न कराई गई। महिला अध्यक्ष स्मिता व अम्बिका की महिला टीम ने कार्यक्रम बासन से दुल्ह श्रृंगार तक समस्त कार्यो में भागीदारी निभाई।मुख्य अतिथि कोटा बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ रहे उन्होने आशीर्वाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है।
कार्यक्रम में अतिथी के तौर पर भाजपा वरिष्ठ नेता पंकज मेहता रहे उन्होने कहा कि सामूहिक विवाह दाधीचसमाज की एक प्रशंसनीय पहल है। सामूहिक विवाह समय की बर्बादी, दान-दहेज व फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक है। हमें समाज हित में सामूहिक विवाह आयोजनो का सार्थक बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सूर्यप्रकाश दौरासरी,अशोक दौरासरी,दिवाकर दाधीच,आचार्य कौशल किशोर दाधीच उपस्थित रहे। राजेश व गोपाल दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के 140 समाजबंधुओं का सम्मान किया। वधू पक्ष के परिजन ने अपनी लाड़ली को भींगी पलकों के साथ विदा किया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष अध्यक्ष रवींद्र जोशी (देहित),उपाध्यक्ष राजेश दाधीच,गोपल दाधीच,नागेश दाधीच,नरेन्द्र दाधीच,कोषाध्यक्ष सुनिल दाधीच, महिला मंडल अध्यक्षा स्मिता शर्मा व मंत्री अम्बिका शर्मा, कोषाध्यक्ष रेखा दाधीच, मोनिका दाधीच,सहित सहित कई समाज के प्रबद्धजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आर्थिक सुदृडता का आधार
सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रवींद्र जोशी (देहित) ने सामूहिक विवाह के जोडो को आशीर्वाद देते हुए सामूहिक विवाह को समाज के हितकारी बताया। उन्होने कहा कि ब्राहम्ण समाज में सामूहिक विवाह का चलन कम है ऐसे दाधीच समाज साधूवाद का प्रात है जो 16वां सामूहिक विवाह का आयोजन करवा रहा है। नागेश दाधिच ने कहा कि सामूहिक विवाह से धन व समय की बचत होती है। आचार्य कोशल किशोर दाधीच ने कहा कि व्यक्ति शादी के लिए एक धनराशी जोडता है कई बार कर्ज लेकर भी विवाह करना पडता है ऐसे में यदि सामूहिक विवाह होतो आर्थिक बोझ नहीं होता और वह धनराशी भवष्यि के कार्यो के लिए आर्थिक सुदृडता प्रदान करती है।

बेटी,पर्यावरण बचाने की शपथ
महामंत्री निमेष पुरोहित ने बताया कि मंच से नए वरवधुवओं को मंगलकामनाएं देते हुए बेटी बचाव व बेटी पढा तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ नव दम्पितयों को दिलवाई। उन्होने कहा कि बेटी दो कुल को रोशन करती है ऐसे में बेटी को पढना बहुत जरूरी है। समाज में बेटी की शिक्षा के प्रति जागृति आई है।

समिति दिये उपहार,समाज से भी बढ़े हाथ
नागेश दाधीच व आशीष व्यास ने बताया कि ने बताया कि इस विवाह समारोह में वर-वधू को समिति व समाज की ओर से 51 से अधिक उपहार दिए गए। समिति ने चांदी की पायल एवं बिछिया, पलंग, गद्दा, तकिए, बेडशीट, ड्रेसिंंग टेबल, बर्तन सेट,वर का सूट का कपडा एवं वधू का सेट,अलमारी ,श्रृंगार सेट,बाजोट मोड, तुंरगी,गठजोड़,तोरण,छडी आयोजन समिति द्वारा प्रदान किए गए। समाज की ओर से भी नवदम्पतियो को मंगलकामानाओ के साथ पंखा,प्रेशर कुकर,कैसरोर,मिक्सर,पालय पानी कैम्पर,जूसर,कुकर,आयरन, बिछिया,स्टील की टंकी,वेजिटेबल चोपर, बेड शीट व साडी भेंट की गई है।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...