जालमपुरा (जहाजपुर)स्मार्ट हलचल|जी.बी.एच. जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल की ओर से रामदेव जी मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन, सर्जरी,महिला एवं शिशु रोग, नेत्र, नाक-कान-गला सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। मरीजों को परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।













