रामप्रसाद माली
गंगापुर |स्मार्ट हलचल।भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर एवं मदन लाल काबरा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान है निः शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर शुक्रवार को सोहस्ती वाटिका में आयोजित किया गया।।शिविर प्रभारी पवन लोहिया ने बताया कि इसमें कुल 60 लाभार्थियों को इस शिविर में परामर्श दिया गया तथा 07 रोगियो को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया । इस शिविर का शुभारंभ शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी ,सुरेश सिंघवी रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी ,शाखा अध्यक्ष चमन लोसर ,शाखा सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय ,महिला संयोजिका दीपिका सोनी ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम् गायन के साथ प्रारंभ हुआ। इस शिविर में कृष्णा हॉस्पिटल भीलवाड़ा के अनुभवी डॉक्टर द्वारा पाइल्स ,फिशर ,फिस्टुला ,अपेंडिक्स हार्निया ,प्रोस्टेट/पथरी ,हृदय रोग एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा इन रोगियों का ईलाज किया गया। शिविर में रोगियो को निः शुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। इस दौरान मरीजों की निः शुल्क बीपी शुगर की जांच भी की गई।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के रिजनल महासचिव संदीप बाल्दी ,शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी ,सुरेश सिंघवी ,अध्यक्ष चमन लोसर सचिव दिनेश श्रोत्रिय ,कोषाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ,मनोज मूँदडा,कमलेश पाठक,शिविर प्रभारी पवन लोहिया ,राजेश रांका , नंदकिशोर तेली , महिला संयोजिका दीपिका सोनी ,परिषद सदस्य भेरू लाल सुराणा ,तुषार अग्रवाल ,सुरेश तिवारी ,हरि वल्लभ शर्मा ,प्रदीप दाधीच ,महिला सदस्या दया सैनी आदि उपस्थित रहे।
