निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर_ _हॉकी खेल का प्रशिक्षण पीएमश्री रा.फतह उ.मा.वि. उदयपुर में 6 जून से

उदयपुर 25 मई|स्मार्ट हलचल।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन 15 दिवसीय हॉकी खेल का निःशुल्क खेलकूद प्रशिक्षण शिविर दिनांक 6 जून से 20 जून 2026 तक पीएम श्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल उदयपुर में आयोजित किया जाएगा ।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) कार्यालय के उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण दास वैष्णव ने बताया कि उक्त शिविर में हॉकी खेल के चयनित 18 छात्र एवं 18 छात्राओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ी छात्र-छात्रा 01.01.2026 को 18 वर्ष से कम आयु के तथा कक्षा 6 से 11 वी उतीर्ण एवं नियमित अध्यनरत होने चाहिए ।
इस शिविर में उदयपुर जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को वरीयता प्रदान की जावेगी। उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन दिनांक 2 जून 2026 को सायं 5 बजे तक पीएमश्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल उदयपुर में जमा कर सकते हैं ।
चयनित खिलाड़ियों को शिक्षा विभागीय नियमानुसार दैनिक भत्ता व गणवेश भत्ता देय होगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर प्रातः कालीन एवं सायंकालीन सत्र में आयोजित किया जाएगा।