खखरेरू /फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|कस्बे में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सड़क हादसे में दोस्त की मौत की खबर से आहत कक्षा आठ के छात्र ने घर में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 गांधी नगर मेन रोड निवासी हमजा मंसूरी (13) पुत्र शुतुब अली सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय, रावण मैदान में कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार सुबह उसके करीबी मित्र आयुष कुमार निवासी बैरी की स्कूल जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर हमजा घटनास्थल पर पहुंचा और कुछ देर वहां रुका। दोस्त की मौत से वह बेहद आहत था। इसके बाद वह घर लौटा और गहरे सदमे में रहते हुए घर के ऊपर बने दूसरी मंजिल में पंखे के हुक में दुपट्टा डालकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार हमजा पांच बहनें और दो भाई थे। उसके पिता कस्बे में किराना स्टोर चलाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हमजा और आयुष में गहरी मित्रता थी और दोनों एक-दूसरे को सगे भाइयों जैसा मानते थे।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
