Homeराजस्थानअलवरजेताखेड़ी की घटना में एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए

जेताखेड़ी की घटना में एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए

स्मार्ट हलचल/चौमहला/क्षेत्र के गांव जेताखेड़ी में मंगलवार सुबह दम्पति सहित दो मासूम बच्चो की मौत की दुखद घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है,पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रख अनुसंधान कर रही है,बुधवार सुबह भी पुलिस ने मौका मुआयना किया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह गंगधार थाना क्षेत्र के गांव जेताखेड़ी में दम्पति नागु सिंह व संतोष बाई के शव घर मे फंदे से लटके मिले थे साथ मे उनका एक 7 वर्षीय बेटा युवराज भी फंदे से लटका हुआ था वही एक वर्षीय पुत्र का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था।
इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीण स्तब्ध रह गए पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया व लोग दुख में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा,उप पुलिस अधीक्षक गंगधार जयप्रकाश अटल,भवानीमंडी उप पुलिस अधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी मौके पर पहुंचे थे,गमगीन माहौल में मंगलवार दोपहर बाद दो चिताओ पर माता व पिता के साथ एक एक पुत्र को लिटाकर अंतिम संस्कार किया गया।
गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि बुधवार को भी पुलिस ने घटना स्थल मौका मुआयना किया।पुलिस ने सुसाइड में प्रयुक्त रस्सियां,एक मोबाइल व सुसाइड नोट जब्त किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस पहली बार मौके पर गई थी तब सुसाइड नोट नही मिला था।बाद में परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस को दिया था। सुसाइड नोट में मृतक नागु सिंह की लिखावट की जांच की जावेगी। इससे पूर्व मंगलवार शाम को जिला मुख्यालय से आए डॉग स्कॉयड व एफएसएल टीम भी मौके पर पँहुची थी। जिन्होंने घटना वाले कमरे की जांच की तथा मौके से साक्ष्य जुटाए
बुधवार को भी गांव में दुख व गम का माहौल बना हुआ है।मृतक के घर व गांव में सन्नाटा पसरा है।गांव व क्षेत्र के लोग मृतक के घर जाकर उसके पिता व परिजनों को ढांढस बंधा रहे है।मंगलवार देर शाम क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पँहुचे व परिजनों को ढांढस बंधाया,बुधवार को भी क्षेत्र के लोग ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंचे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES