बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा IPS के निर्देशन में अनुसंधानाधीन प्रकरणों में वांछित अपराधियों /स्थायी वारंटियों /उद्घोषित अपराधियों/धारा 335 बीएनएसएस में वांछित/173(8) दंप्रसं में वांछित /ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय विशेष अभियान में श्रीमती उमा शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी के मार्गदर्शन व श्री राजूलाल वृताधिकारी वृत नैनवां के सुपरविजन में श्री सहदेव मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना नैनवां के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर 10 साल से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी मुकेश पुत्र रामदेव उम्र 28 वर्ष निवासी बालापुरा थाना नैनवा जिला बून्दी राज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाधिकारी पुलिस थाना नैनवां ने बताया की माननीय न्यायालय एडीजे नैनवा द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट सरकार बनाम रामदेव केस न.41/2021एफआईआर न.418/2016 धारा 341,323,307,34ता.हि. व माननीय न्यायालय एसीजेएम नैनवा द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट सरकार बनाम मुकेश कोर्ट केस न. 700/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मे वांछित स्थाई वारण्टी मुकेश पुत्र रामदेव निवासी बालपुरा थाना नैनवा जिला बून्दी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा 2000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । थाना स्तर से गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबीर की सहायता से स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी मुकेश को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
