Homeसीकर7 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: चूरू पुलिस की बड़ी सफलता

7 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: चूरू पुलिस की बड़ी सफलता

(बजरंग आचार्य )
​ सादुलपुर/सिधमुख। स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (आईपीएस) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, बीकानेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस के मार्गदर्शन में, पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 7 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर राजगढ़ किशोरीलाल (आर.पी.एस.), सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अभिजित पाटील (आई.पी.एस.), और थानाधिकारी पुलिस थाना सिद्धमुख धर्मेंद्र सिंह (उनि) के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
​सिद्धमुख पुलिस थाने की टीम ने मुकदमा संख्या 174/2018 धारा 19/54 राज आबकारी अधिनियम में वांछित स्थायी वारंटी सुनील कुमार, पुत्र जयपाल, उम्र 26 साल, निवासी बुंग्गी, पुलिस थाना सिद्धमुख, जिला चूरू को दिनांक 26.10.2025 को सिद्धमुख से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 7 साल से फरार चल रहा था।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES