फरार वारंटी रिंकू मीणा 6 साल बाद गिरफ्तार, 21 आपराधिक मामले दर्ज

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी पुलिस थाना भवानीमंडी ने आपराधिक मामलों में करीब 6 साल से फरार चल रहे वारंटी रिंकू मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 31 मार्च 2026 को सरकारी कुएं के पास टगर मोहल्ला, भवानीमंडी से पकड़ा गया।जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 39 वर्षीय रिंकू मीणा पुत्र सुरजमल मीणा, निवासी सरकारी कुएं के पास टगर मोहल्ला भवानीमंडी, के खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 2 दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध भवानीमंडी थाने में 5 स्थाई वारंट और 2 गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

गिरफ्तारी की कार्रवाई
एसपी अमित कुमार और एएसपी भागचंद मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। टीम ने न्यायालय के वारंटों के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा।

आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी पर भवानीमंडी, रामगंजमंडी, इंद्रगढ़ बूंदी, झालरापाटन और सुकेत थानों में कुल 21 मामले दर्ज हैं। इनमें आईपीसी की धारा 379, 341, 323, 143, 279, 336, 427 के तहत चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं।

गठित टीम में शामिल:
• श्री प्रमोद कुमार, थानाधिकारी भवानीमंडी • श्री सुखदेव, हेड कांस्टेबल 1103 • श्री अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल 786 • श्री महेश कुमार, कांस्टेबल 1380
पुलिस ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।