Homeभीलवाड़ाफूल बंगला सजाकर चारभुजा के दरबार में लगेगा विशाल छप्पन भोग 23...

फूल बंगला सजाकर चारभुजा के दरबार में लगेगा विशाल छप्पन भोग 23 को

भीलवाड़ा 21 जनवरी । श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी बड़ा मंदिर ट्रस्ट के बड़ा मंदिर में फूल बंगला सजा कर चारभुजा के दरबार में विशाल छप्पन भोग लगाया जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, माघ कृष्णा नवमी, 23 जनवरी गुरुवार को चारभुजा नाथ को रजत पोशाक पहनाई जाएगी। ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामप्रसाद रामराय समदानी, विकास, प्राचीर समदानी कि ओर से विशाल छप्पन भोग का आयोजन रहेगा। जिसमें 9:15 बजे से भजन गंगा, 11:15 बजे शिखर पर ध्वजा अर्पण, दोपहर 12 बजे महा आरती, 12:15 बजे प्रसाद वितरण होगा। इस आयोजन को लेकर बड़ा मंदिर के निज मंदिर को 22 जनवरी को रात्रि से वृंदावन के कलाकारों द्वारा विशेष फूलों से सजाया जाएगा एवं चारभुजा नाथ के फूल बंगला महोत्सव मनाया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES