Homeभीलवाड़ाफुलिया मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया

फुलिया मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया

राजेश शर्मा धनोप।
भारतीय जनता पार्टी फुलिया कला मंडल द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक लालाराम बेरवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय लाल सीरोठा के निर्देशानुसार शुक्रवार 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी फुलिया कला मंडल द्वारा दीवार लेखन का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फुलिया ग्राम पंचायत में दीवार लेखन का कार्य का शुभारंभ किया। दीवार पर कमल का फूल बनाकर व एक बार फिर मोदी सरकार का लेखन का कार्य किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फुलिया कला मंडल के कार्यकर्ता प्रहलाद सरूडिया, जीएसएस अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दिलखुश जैन, समाजसेवी व भाजपा नेता जसवंत राव, जगदीश गोदारा, मंडल उपाध्यक्ष रामधन जाट, सांवरलाल जाट, मंसाराम जाट, गणेश सोनी, दीवार लेखन के सहसंयोजक सुखदेव रेगर, ओगड़ तेली, जगदीश जाट, केदार जाट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES