Homeभीलवाड़ागाडरमाला में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भगवामय हुआ कस्बा, भव्य शोभायात्रा...

गाडरमाला में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भगवामय हुआ कस्बा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गुरला :-(बद्री लाल माली) गाडरमाला कस्बे में आज विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह दिखा है। सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्राओं से पूरा कस्बा भक्तिमय और पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया। गाडरमाला में निकली भव्य यात्राएं सम्मेलन के तहत कस्बे की विभिन्न मार्गों में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा कई प्रमुख स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढे , जिससे पूरा माहौल गुंजायमान हो गया।पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कस्बे की महिलाएं रहीं, जो भारतीय संस्कृति की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। सिर पर मंगल कलश और हाथों में धर्म ध्वजा लिए महिलाओं ने अनुशासन और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि ग्रामवासियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया है और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शनि महाराज मंदिर प्रांगण में धर्म सभा का आयोजन विभिन्न जांगर के देवनारायण मंदिर से होते हुए पथवारी चोराया मेन बाजार बडला चोराया। से शनि महाराज मंदिर पहुँची, जहाँ एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया । इस सभा में धर्म गुरुओं और वक्ताओं द्वारा सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता पर विचार व्यक्त किए । प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान: सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण के लिये दीदी नीलू मालू ,संत श्री लाल दास जी महाराज , प्रमुख वक्ता और चितोड प्रांत के प्रभारी शंकर लाल माली ने विचार व्यक्त किए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES