Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़गाड़िया लौहार समाज द्वारा संचालित राम रसोड़े पर पहुचे विधायक आक्या,

गाड़िया लौहार समाज द्वारा संचालित राम रसोड़े पर पहुचे विधायक आक्या,

सेवा की सराहना करते हुए बताया पुण्य का काम।

ओम जैन 

चित्तौडग़ढ़। स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ के निकटवर्ती भण्डारिया चैराहे पर गाड़िया लौहार समाज द्वारा संचालित राम रसोड़े पर शुक्रवार को समाजजनो के आग्रह पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पहुंचकर किये जा रहे कार्यो की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहां कि इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा व श्री सांवरियाजी दर्शन हेतु पेदल जाते है। ऐसे में उनके लिये यात्रा मार्ग पर राम रसोड़े के माध्यम से शुद्ध भोजन, जलपान व विश्राम की व्यवस्था करना बड़ा पुण्य का काम है। रामरसोड़े में गाड़िया लौहार समाज के पुरूष, माताएं व बहने जिस सदभावना व तन्मयता के साथ 24 घण्टे भोजन प्रसादी के सेवा कार्य में जुटे है वह सभी धन्यवाद के पात्र है।
इस अवसर पर महेन्द्र गाड़िया लौहार, बाबुलाल गाड़िया लौहार, भारत गाड़िया लौहार, जमनालाल गाड़िया लौहार, भेरूलाल गाड़िया लौहार, शंकर गाड़िया लौहार, दिनेश राठौड़, अरविंद पंवार, विवेक सुखवाल, भरत मेनारिया, अजय पंवार, प्रवीण पंवार, जगदीश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में गाड़िया लौहार समाज के सेवादार उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES