Homeभीलवाड़ागाजर घास को जड मूल से उखाड फेंके - रमेश चंद्र वैष्णव

गाजर घास को जड मूल से उखाड फेंके – रमेश चंद्र वैष्णव

किशन खटीक

शमशान परिसर में भारत विकास परिषद,रायपुर द्वारा संचालित बगीचे में स्वयंसेवकों ने गाजर घास उखाड़ी

रायपुर 23 अगस्त, पर्यावरण को शुद्ध करना है तो गाजर घास को जड़ मूल से तुरंत उखाड़ फेंकना होगा ।यदि गाजर घास इन दिनों नहीं उखड़ेगी तो आने वाले समय में हर क्षेत्र में सघन फैलकर आमजन के स्वास्थ्य के प्रति दुष्प्रभाव लाएगी। उक्त विचार भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव ने भारत विकास परिषद द्वारा रायपुर मोक्ष धाम में 4 वर्ष पूर्व निर्मित बगीचे में गाजर घास हटाने के अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों के समक्ष व्यक्त किये। समस्त स्वयंसेवकों ने वर्षा काल में फैली गाजर घास को जड़ मूल से ही उखाड़ फेंक कर 2 घंटे के श्रमदान में संपूर्ण बगीचे को गाजर घास मुक्त कर दिया। इससे पूर्व भी भारत विकास परिषद के नेतृत्व में शमशान की कई बार सफाई की गई एवं पौधारोपण का कार्य पिछले 3 वर्षों से लगातार करके इस बगीचे को हरा भरा बनाया जा रहा है। वर्तमान में इस बगीचे के द्वारा शमशान स्थल पर दाह संस्कार के दौरान आने वाले सैकड़ो ग्रामीणों के लिए कडी धूप में शीतल छाया देकर राहत का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर गौ भक्त शांतिलाल लौहार, पर्यावरण प्रेमी भेरूलाल सेन, पप्पू सेन, प्रहलाद सेन, हनुमान भक्त पंकज छीपा, जैविक कंपोस्ट संचालक भूपेंद्र कुमार छीपा, विष्णु शर्मा, कैलाश माली, नरेश छीपा, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य चुन्नीलाल सेन सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES