गंगापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डेलाणा गांव में गेहूं तथा जौ की फसल के अवैध रूप से बोए हुए अफीम के 8400 पौधे जाब्त किए

गंगापुर- गंगापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई के अनुसार डेलाणा गांव में डेलाणा से काली मगरी जाने वाले रास्ते ओर स्थिति खेत पर कार्यवाही की जहां गेहूं तथा जौ की फसल के अवैध रूप से बोए हुए अफीम के 8400 पौधे उखाड़ कर जाब्त किए गए।
गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि थाने से गूगल लोकेशन में दूरी 10 km है घटना स्थल की तथा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव व माधव उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में कार्यवाही की गई। करीब 3 बीघा गैहु व जौ की खड़ी फसल के बीच मे करीब 1000 वर्ग फ़ीट एरिया में अफीम के पौधे लगाए गए। खेत मालिक नारायणलाल पिता पन्नालाल जाट निवासी डेलाणा मौके से फरार हुआ।कुल पौधे 8400 छोटे बड़े साइज में, 13 कट्टो में भरे, कुल वज़न कट्टो सहित 125.96 किलो। डेलाणा गांव में रहने वाले नारायणलाल को खेत पर पुलिस पहुंचने की सूचना मिलते ही गांव से फरार हुआ। पटवारी तथा एलआर भी राजस्व रिकॉर्ड के साथ मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया। इसमे लिप्त खेत मालिक तथा अन्य भी सह खातेदारो की भूमिका की जांच की जा रही है।