गंगापुर कस्बे में प्रशासन व नगर पालिका ने अवैध मांस की दुकानों को सीज करने का कार्य शुरू किया

गंगापुर – गंगापुर कस्बे में प्रशासन व नगर पालिका ने शनिवार सुबह अवैध मांस की दुकानों को सीज करने का कार्य किया जिससे हड़कंप मच गया । भारी पुलिस जाप्ता के साथ बारी दरवाजा व बैंगनपुरा में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों पर  प्रभावी कार्रवाई की । मौके पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, सहाड़ा तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल, थाना अधिकारी लीलाधर मालवीय सहित भारी संख्या मे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस जाप्ता तैनात दिखा । अवैध मांस की दुकानों पर सील चपड़ी की जा रही है, नोटिस चस्पा किया जा रहा है। घनी आबादी क्षेत्र व धार्मिक स्थलों के निकट अवैध मांस की दुकानें चल रही थी, लगातार शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया ।