भीलवाड़ा 23 सितंबर
स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान गणपति स्थापना के साथ ही 12 दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को विशाल शोभा यात्रा के साथ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होगा समिति अध्यक्ष उदय लाल समदानी ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर मे अपने-अपने क्षेत्रो से गणपति की शोभायात्राएं बैंड बाजो ढोल नगाड़ो के साथ साय 4:30 बजे राजेंद्र कुमार स्कूल पहुंचेगी यहां से हाथी घोड़ा माइक एवं बैन्डबाजो के साथ विशाल स्तर पर धूम धड़ाके के साथ गजानंद की विभिन्न जाकियों के साथ विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी जो राजेंद्र मार्ग विद्यालय से प्रारंभ होकर मुरली विलास रोड, रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा, महाराणा टॉकीज सर्राफा मार्केट होते हुए बड़ा मंदिर पहुंचेगी जहां से बहाला होते हुए तेजाजी चौक तालाब के यहां पहुंचेगी शोभा यात्रा का विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी रेलवे स्टेशन पर 5:15 बजे शहर के प्रमुख संतो महामंडलेश्वर द्वारा हरी झंडी दिखा कर शोभा यात्रा को रवाना किया जाएगा
गणेश चतुर्थी से शुरू गणेश महोत्सव 12 दिवसीय अपने आयोजन के बाद गणपति का विसर्जन दो स्थानो जिसमें कॉइन हाउस हरनी महादेव रोड एवं मानसरोवर झील पर बनाए गए विशालकाय कुंड में शुद्ध जल में विसर्जन किया जाएगा कुंड में स्वच्छ पानी डालकर उसमें गुलाब जल गोमूत्र डालकर शुद्धिकरण किया जाएगा इससे पूर्व तेजाजी चौक तालाब के विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे पर सभी गणपति प्रतिमाओं को विराजित करा कर महा आरती की जाएगी
इसी दिन घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाई गई छोटी गणपति की प्रतिमाएं भी निजी स्तर पर इन कुंडो में विसर्जित की जाएगी विशाल शोभायात्रा को लेकर आज सिटी कंट्रोल रूम में सीओ सिटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें लाइट पानी एवं रूट की व्यवस्था देखी गई इस अवसर पर भीमगंज थाना अधिकारी सुनील चौधरी , गांधीनगर थानाधिकारी पुष्पा कसौटिया प्रताप नगर थाना अधिकारी सुनील ताड़ा एवं दिलजीत सिंह विशेष शाखा उपस्थित थे साथ ही शहर में विशाल गणेश महोत्सव मनाने वाली समितियां माणिक्य नगर, पटेल नगर ,सीरकी मोहल्ला , भवानी नगर जवाहर नगर आदि के कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं