Homeभीलवाड़ाअमरपुरा गांव में गंदगी से ग्रामीण परेशान, सफाई की मांग

अमरपुरा गांव में गंदगी से ग्रामीण परेशान, सफाई की मांग

बिजौलिया (भीलवाड़ा)। बिजौलिया क्षेत्र की जालंधरी ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव में फैली गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अमरपुरा गांव के सरकारी स्कूल के सामने एवं आसपास चारों ओर कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने गंदगी होने के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस स्थिति से अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।आम आदमी पार्टी के नेता धनराज कुमार ने ग्राम पंचायत एवं प्रशासन से मांग की है कि अमरपुरा गांव के सरकारी स्कूल के आसपास फैली गंदगी को शीघ्र साफ करवाया जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों व ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES