दुर्गेश रेगर
पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड कस्बे में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर सर्व हिंदू समाज द्वारा जहाजपुर कस्बे में 10 दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे नीलकंठ महादेव परिसर से प्रारंभ हुई। जो जहाजपुर कस्बे के चांवडिया चौराहा, घांस भैरू चौराहा, से होते हुए नौ चौक पहुंची जहां पर विनायक महोत्सव समिति की गणेश प्रतिमा भी शामिल हुई। और जहाजपुर कस्बे में 50 से अधिक स्थानों पर विराजित गणेश प्रतिमाएं विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा जहाजपुर कस्बे के सदर बाजार, पिपलेश्वर बालाजी, बस स्टैंड, नगर पालिका, से भीलवाड़ा शाहपुरा रोड होते हुए बनास नदी में पहुंची। जहां पर गणेश प्रतिमाओं का गाजे बाजे एवं धूमधाम हर्षोल्लास के साथ में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान जय श्री श्याम मित्र मंडल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था की गई। ट्रैक्टर मे भगवान श्री गणेश जी भव्य झांकी सजाई गई। जिस ट्रैक्टर को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा स्वयं चलाकर जहाजपुर कस्बे में भ्रमण करवाया गया। और गणेश विसर्जन के लिए बनास नदी पर लेकर पहुंचे। जहां पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।