Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में धूमधाम से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव

कानपुर में धूमधाम से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव

 जगह-जगह सजी झांकियां और बनाए गए भव्य पंडाल में धूमधाम से बिराजे विघ्नहर्ता

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/आज शनिवार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से यहां भगवान गणेश का दस दिवसीय उत्सव धूमधाम से शुरू हो गया।यहां इसके लिए नेहरू नगर, रामबाग का राजा, ब्रह्मनगर चौराहा, शिवाला (18 फीट), भारतीय विद्यालय (चंद्रिका देवी) और लाल बंगला (शिवकटरा) में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। यह सभी 04 से 12 फीट ऊंची हैं।
गणपति बप्पा की यह स्थापना आज सात सितंबर को सुबह 10:51 मिनट से दोपहर 1:21 मिनट तक की गई। साथ ही भक्तों ने गणेश चतुर्थी व्रत भी रखा। यहां इन सभी पंडालों में विशेष झाकियां भी सजाई गई हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर, घंटाघर में विशेष समारोह भी आयोजित किया गया। वही संवेदनशील इलाकों में गणेश जी की मूर्ति स्थापना को लेकर सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
गणेश महोत्सव का यह असर केवल शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई पड़ा। यहां भी घाटमपुर बिल्हौर , बिधनू , महराजपुर, नरवल , शिवराजपुर बिधनू और सचेंडी नाथ क्षेत्र में भी विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना बड़ी धूमधाम से की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES