Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़मधुवन में गणेश महोत्सव जारी, डांडिया की धूम के साथ आयोजित हो...

मधुवन में गणेश महोत्सव जारी, डांडिया की धूम के साथ आयोजित हो रही प्रतियोगिताएं

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हाथीकुंड मधुवन पर श्री नीलकंठ महादेव महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीगणेश महोत्सव के प्रथम दिवस 27 अगस्त को श्री गणेश मूर्ति स्थापना की गई। आयोजन समिति के गोपाल मेनारिया ने बताया कि प्रतिदिन भगवान गणेशजी की प्रातः 8.30 बजे एवं सायंकाल 7.30 बजे पूजन और आरती होती है।
पंडित भालचंद वानखेड़े प्रतिदिन विधिविधान से पूजन अर्चन करते है। सांय 8.00 बजे से डांडिया कार्यक्रम धूमधाम से होता है, विभिन्न स्तर की बच्चों, महिलाओं की अलग अलग डांडिया प्रतियोगिताएं होती है। सभी डांडिया प्रतियोगिता प्रथम पांच स्थानों पर पुरस्कार वितरण किया जाता है, सभी छोटे बच्चों को सांत्वना पुरस्कार की दिया जाता है। महोत्सव के तीसरे दिवस शुक्रवार को शक्तिसिंह राणावत द्वारा विजेताओं को पारितोषित किया गया। सभी मधुवनवासी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भाग ले रहे है।
समिति के झमकलाल सुखवाल ने बताया कि शुरुआत के तीन दिवस के कार्यक्रम समिति के मनोहरसिंह शक्तावत, गोपाल मेनारिया, शक्तिसिंह राणावत, सुधीर मेहता, योगेश शर्मा, दिनेश मेनारिया, दिनेश आगाल, विठ्ठल पाण्डेय, शिवलाल शर्मा, भगवानलाल सुथार, जगदीश जांगिड़, केपी सिंह राणा, महेन्द्र जोशी, भगवतीलाल सुखवाल, देवीलाल राठौर, रामनारायण चौधरी, राजाराम जाट, गोपाल मॉड, कैलाश पाराशर, प्रेमजी कुमावत, गोपाल शर्मा, चन्द्रशेखर परियाणी, राजेन्द्र जांगिड़ आदि द्वारा व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आगामी 5 सितम्बर तक डांडिया कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे और 6 सितम्बर को सायं 4 बजे मधुवन क्षेत्र से गाजे बाजे के शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात हाथीकुण्ड में विधिविधान से श्रीगणपति मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। हाथीकुण्ड मन्दिर पुजारी राजेन्द्र वैष्णव ने बताया कि दिनांक 3 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी पर बड़ी धूमधाम से ठाकुर जी भगवान की बेवान पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES