मुख्य आरोपी सहित महिला गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध; सोने-चांदी के जेवर व 15 हजार नकद समेत पूरा माल बरामद
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।सेन्दड़ा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण व नकदी समेत शत-प्रतिशत माल बरामद कर वारदात में प्रयुक्त वाहन भी डिटेन किया है।पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को पहाड़ा बाबा का बाड़िया, सबलपुरा निवासी बुद्धा काठात ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार के सदस्य ब्यावर गए हुए थे और वह काम पर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने की चूड़ियां, चेन, झूमर, लॉकेट, सावालिया सहित चांदी की पायजेब व चूड़ियां तथा करीब 15 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
मामला दर्ज होने के बाद वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवंतसिंह उर्फ गोलू (25) निवासी नुन्द्री महेन्द्रातान, महिला आरोपी निरमा (28) निवासी अतितमण्ड तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया।
पुलिस पूछताछ में जसवंतसिंह उर्फ गोलू ने सेन्दड़ा, बर, साकेतनगर और ब्यावर सिटी थाना क्षेत्रों में कुल 10 वारदात करना स्वीकार किया है। वहीं महिला आरोपी निरमा ने पूर्व में 5 वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। मामले में इकवाल पुत्र नूराजी निवासी लुलवा, हाल नुन्द्री महेन्द्रातान फरार है।
कार्रवाई में थानाधिकारी धोलाराम, एएसआई जयकिशन, कांस्टेबल सौराज 377, अशोक कुमार 540, ताराचंद 454, सुनील 583 तथा महिला कांस्टेबल इन्द्रा 544 शामिल रहे। कांस्टेबल सौराज की विशेष भूमिका रही।
कार्रवाई महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन में की गई।