Wednesday, May 20, 2026
Homeस्मार्ट हलचलगांगलास पंचायत में कांग्रेस का बड़ा दांव: अध्यक्ष पद के लिए मनीष...

गांगलास पंचायत में कांग्रेस का बड़ा दांव: अध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार सुवालका का नाम सबसे आगे

गांगलास पंचायत में कांग्रेस का बड़ा दांव: अध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार सुवालका का नाम सबसे आगे
भीलवाड़ा/आसींद | स्मार्ट हलचल। पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हजारीलाल मेवाड़ा द्वारा पंचायत अध्यक्ष पद हेतु संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र के माध्यम से भेजी गई है।
इस सूची में गांगलास पंचायत से मनीष कुमार सुवालका (पिता गोपाल लाल सुवालका) का नाम पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। नाम सामने आते ही क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
सूची में अन्य पंचायतों के नाम भी शामिल
इस प्रस्तावित सूची में आसींद ब्लॉक की कुल 16 पंचायतों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें दौलतगढ़, इरास, गांगलास सहित अन्य पंचायतों के नाम भी दर्ज हैं।
ग्रामीण राजनीति में हलचल तेज
सूची जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि कांग्रेस इस बार पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मजबूत कार्यकर्ताओं को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है।
जल्द हो सकती है अंतिम घोषणा
सूत्रों के अनुसार यह सूची फिलहाल प्रस्तावित है, जिस पर जल्द ही चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस द्वारा अधिकृत रूप से प्रत्याशियों की घोषणा की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular