गंगापुर – 14 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती कस्बे में सेन समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह और महाप्रसादी जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेन समाज के रामनिवास सेन बताया कि गंगापुर कस्बे में सेन समाज के दरा भव्य शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकल गई। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र सेन जी महाराज की झांकी रही। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। महाप्रसादी का आयोजन कर समाज की एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान राधे सेन, सत्यनारायण सेन, पंकज सेन,राजु सेन, गोपाल सेन, राधा किशन सेन सहित समाज के गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थीं।
