गंगापुर (लक्ष्य शर्मा)- सम्पूर्ण भारत में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक सोहस्ती वाटिका गंगापुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परम गौभक्त ग्वाल संत गोपालनन्द सरस्वती महाराज ने की। बैठक में गोपालनन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार को गौ सम्मान एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गौ माता का सम्मान भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और गौ हत्या को रोकना राष्ट्रीय आवश्यकता है। इस अभियान के तहत अहिंसक रूप से देश की लगभग 5000 तहसीलों में 27 अप्रैल 2026 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह अभियान दो वर्ष तक चलेगा, जिसमें व्यापक जन जागरण और शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से गौ संरक्षण की मांग को बल दिया जाएगा। इस अवसर पर नरसिंगद्वारा के महंत श्याम सुन्दर दास महाराज तथा अलखवेद गुरुकुल पुठवाड़िया के गौ हितेशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा में गणमान्य नागरिक व महिलाए उपस्थित थी।


