गंगापुर – थाना गंगापुर पर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालको की बैठक का आयोजन किया गया। गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि बैठक उनके प्रतिष्ठानों पर मौजूद सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई । सभी संचालकों को पेट्रोल पम्प पर फ्यूल स्टेशन पर लाईसेन्सी फायर आर्म्स धारक सुरक्षा कर्मी राउण्ड द क्लॉक लगाने,स्टेशन पर नाईट विजन के अच्छी क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने, जाये। सीसीटीवी की डी.वी.आर. गुप्त स्थान पर सुरक्षित रखने,आपातकालीन परिस्थितियों मे सुरक्षा सम्पर्क हेतु पुलिस नियन्त्रण कक्ष फोन नम्बर लगाने, एक रजिस्टर संधारित किया जाये, जिसमें पुलिस अधिकारी रात्रि गस्त में पेट्रोल पम्प चेक करेंगे और नोट अंकित करेंगें,रात्रि के समय अधिक केश किसी भी हालत में नहीं रखें, गर्मी की ऋतु में अग्निशमन सामग्री, रेत के बकेट, केमिकल स्प्रे, पानी इत्यादि रखे सुरक्षा के संसाधनों का उपयोग करने के दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।
