Homeभीलवाड़ागंगापुर नगर पालिका का नया बहाना,लोग मरने को मजबूर

गंगापुर नगर पालिका का नया बहाना,लोग मरने को मजबूर

रामप्रसाद माली

स्मार्ट हलचल/नगर पालिका गंगापुर अपनी लापरवाही की सीमाओं को लांग चुकी है रोजाना वाहन चालक सड़कों पर गिर रहे हैं शुक्रवार को भी दो पहिया वाहन चालक अभिषेक राव का एक्सीडेंट हो गया अभिषेक का एक हाथ फैक्चर हो गया उसको तुरंत भीलवाड़ा रेफर किया गया मामला सहाड़ा चौराया सड़क का है साढ़े तीन वर्ष पहले 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने का टेंडर हुआ था परंतु प्रशासनिक कर्म से यह सड़क पूर्णता तक नहीं पहुंच पाई स्थानीय व्यापारियों ,युवा जागृति मंच और नगर के लोगों ने अनेक बार आंदोलन किया अर्धनग्न प्रदर्शन किया, नगर पालिका का पुतला जलाया, चक्का जाम किया परंतु हर बार झूठे आश्वासन मिलते रहे और आज दिन तक यह सड़क नहीं बन पाई है खराब सड़क और बड़े-बड़े गड्डो के कारण सैकड़ो वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं कुछ दिन पूर्व शिकायत के बाद नगर पालिका ने बड़े गड्डो में चिकनी मिट्टी डाल दी जिससे वाहन चालक और अधिक फिसल कर गिरने लगे स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बरसात की सीजन के बाद अगर सड़क नहीं बनाई जाती है तो इस बार बड़ा आंदोलन किया जाएगा शहर का नाम गंगापुर न रखकर गड्डो का शहर रख दिया जाना चाहिए सड़क अत्यधिक खराब होने के कारण स्थानीय लोगों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रखा है परंतु नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन मौन धारण कर तमाशा देख रहे हैं

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES