गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|कस्बे के पीएम श्री विद्यालय के कक्षा 9 के 80 विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक किले एवं मेवाड़ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।भ्रमण को विद्यालय के प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल स्वर्णकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी नारायण सिंह चुंडावत ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना है।इस दौरान विद्यार्थियों ने टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेड के तहत चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक किले के ऐतिहासिक महत्व को देखा और समझा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का भ्रमण कर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर विभाग की संपूर्ण कार्यप्रणाली को समझा।महाविद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। भ्रमण के दौरान विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।