Homeभीलवाड़ापीपलूंद मे महिलाओं और युवतियों ने धूमधाम से मनाया गणगौर का पर्व,...

पीपलूंद मे महिलाओं और युवतियों ने धूमधाम से मनाया गणगौर का पर्व, शिव पार्वती के रूप में की गणगौर की पूजा

अखंड सुहाग और मनपसंद वर एवं सौभाग्य व परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की

दुर्गेश रेगर

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के गांवों और कस्बों में सोमवार को महिलाओं और युवक्तियों ने धुमधाम हर्षोउल्लास के साथ में गणगौर का पर्व मनाया गया। गणगौर राजस्थान का सबसे प्रमुख लोक त्यौहार है। गणगौर का पर्व आस्था प्रेम और परिवारिक सौहार्द का सबसे बड़ा उत्सव का पर्व माना जाता है। इस पर्व पर महिलाएं और युवक्तियां अल सुबह से ही सजधज कर ईसर गणगौर के गीत गाती हुई शुभ मुहूर्त मे भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में ईसर गणगौर की पूजा करती है। इस गणगौर के पर्व को लेकर महिलाओं और युवक्तियों में काफी उत्साह देखा गया है। एवं शादीशुदा महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी युवक्तियों ने मनपसंद जीवन साथी व अच्छे वर की कामना के लिए गणगौर का अखंड व्रत उपवास करती है। तथा भगवान शिव और माता पार्वती की ईसर गणगौर के रूप में पूजा-अर्चना करती है। जहां पर महिलाओं और युवक्तियों ने गणगौर की पूजा कर अपने घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएँ की इस पर्व पर महिलाओं और युवतियों ने ईसर गणगौर के गीत गाए और पारंपरिक कथा व कहानियां सुनी।
इस दौरान सरोज ओझा, सुप्रिया ओझा, रेणुका देवी विश्वास, प्रज्ञा, मंजू देवी मुंदडा, वर्षा गुजराती सहित इत्यादि महिलाएं मौजूद रहीं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES