Homeभीलवाड़ाकाछोला में निकली गणगौर की शाही सवारी

काछोला में निकली गणगौर की शाही सवारी

महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, सुख समृद्धि की कामना की

 

काछोला 1 अप्रैल -स्मार्ट हलचल/कस्बे में गणगौर पर्व पर शाम को शाही सवारी निकाली गई। नवविवाहिताओं ने सजधज कर गणगौर के साथ ईसर की पूजा की। इसके बाद कस्बे में भ्रमण किया।महिला मंडल द्वारा गणगौर की शाही सवारी का आयोजन किया गया। कस्बे के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। उन्होंने गणगौर और ईसर को जल अर्पित कर पूजा की। परिवार की सुख-शांति ,समृद्धि और लंबी आयु की कामना की।महिलाओं ने गणगौर की प्रतिमाओं पर कुमकुम-काजल और मेहंदी के टीके लगाए। गौर-गौर गोमती और ईसर पूजे पार्वती जैसे पारंपरिक गीत गाए। जल, पुष्प, अक्षत, मोली, धूप, दीप से पूजा-अर्चना की। शिव-पार्वती की कथा का वाचन भी किया।

साफा, अंगरखी और धोती से सजी ईसर की प्रतिमा मनमोहक थी। राजस्थानी चूंदड़ी व गोटा किनारी के लहंगे से सजी गौरी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES