रोहित सोनी
आसींद । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संदर्भ में नेहरू युवा केन्द्र भीलवाड़ा जिला अधिकारी सुमित यादव के निर्देशानुसार आज स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान गांगलास द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगलास में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री चित्रों पर टीका लगाकर पुष्प चढ़ाए गए। वहीं शिक्षकों द्वारा उनके बारे में बच्चों को जानकारी भी दी गई। स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। छात्रों द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया साथ गांधी जी की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किया। नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बताया की गांधी जी को हम लोग बापू के नाम से भी पुकारते हैं। उन्होंने ने देश को अहिंसा की राह पर चलते हुए आजादी दिलाई थी। जिसके चलते पूरे विश्व में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर टीका लगाकर पुष्प चढ़ाए गए। इस बीएलओ गोपाल लाल जोशी द्वारा ने बताया कि महात्मा गांधी ने विश्व के लिए अहिंसा का संदेश दिया था जो आज भी सर्वमान्य है। उनके बताए गए रास्ते पर चलकर हम किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस दौरान प्रिंसीपल अशोक कुमार सुहिल ,बीएलओ गोपाल लाल जोशी , अंकेश कुमार सक्सेना,कमालुद्दीन रंगरेज ,भेरूलाल रेगर, सोहन लाल बलाई, जगदीश सिखवाल, रविशंकर सिखवाल, संजय कुमार व्यास, छोटू खां ,गोपी रेगर , महावीर प्रसाद जाट, प्रकाश कुमावत, मीना कुमारी, सीमा भाम्बी, आसींद ब्लाक कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र चौधरी , स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा , मनीष कुमार सुवालका, प्रहलाद राय शर्मा, आदि मौजूद थे