स्कॉर्पियो में गांजा-स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी-चार तस्कर गिरफ्तार

उनियारा पुलिस की कार्रवाई-5.060 किलो गांजा-69.35 ग्राम स्मैक, स्कॉर्पियो,मोबाइल व नकदी जब्त

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलहल|टोंक जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उनियारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 5 किलो 60 ग्राम गांजा एवं 69.35 ग्राम स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, चार मोबाइल फोन एवं 4,780 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं पुलिस वृत्ताधिकारी उनियारा अशोक कुमार कानखेडिया के सुपरविजन में थानाधिकारी उनियारा कप्तान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को करीब 11:40 बजे कामधेनु सर्किल के आगे नैनवां रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो (एमपी 07 एएल 8710) को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में वाहन से अवैध मादक पदार्थ बरामद होने पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सलमान पुत्र रशीद खान, निवासी श्योपुर (मध्यप्रदेश), अमन सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह भदौरिया, निवासी श्योपुर (मध्यप्रदेश), राकेश पुत्र ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, निवासी श्योपुर (मध्यप्रदेश), सुरेश पुत्र मीठालाल भोपा, निवासी उनियारा, जिला टोंक हैं। जब्त सामग्री में 5 किलो 60 ग्राम गांजा, 69.35 ग्राम स्मैक, स्कॉर्पियो वाहन (एमपी 07 एएल 8710), 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 4780 रूपये नकद जप्ती में हैं। पुलिस ने इस संबंध में थाना उनियारा पर प्रकरण संख्या 134/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एवं 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस दौरान कार्यवाही में थानाधिकारी कप्तान सिंह, उपनिरीक्षक रतनलाल, हेड कांस्टेबल सोभाग मल, अशोक कुमार, कांस्टेबल विनोद, महेश कुमार, केदार एवं दिनेश की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें सहायक उप निरीक्षक रतनलाल मीणा की विशेष भूमिका रही।