Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़नवकार नगर में हुई गणपति स्थापना एवं पूजन, डांडिया गरबा कि धुन...

नवकार नगर में हुई गणपति स्थापना एवं पूजन, डांडिया गरबा कि धुन पर झूमें बच्चे

ओम जैन

शम्भूपुरा। स्मार्ट हलचल/उपनगरीय क्षेत्र सेंथी के अहिंसा विहार नवकार नगर में गणपति महोत्सव की स्थापना धूमधाम से की गई।विशाल पारीख ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान गणपति को श्रद्धा और उल्लास के साथ विराजित किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति को फूल मालाओं और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया, साथ ही उनको फल और लड्डू का भोग लगाया गया।
ओम जैन ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने भगवान गणेश की आरती की। गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता माना जाता है। भगवान गणेश की महिमा का वर्णन अनेक पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में किया गया है।
ललित टांक ने जानकारी दी की लगातार 10 दिनों तक सुबह-शाम आरती और पूजन का क्रम निरंतर जारी रहेगा, साथ ही गरबा डांडियो कि धूम पर बच्चे सहित महिलाए खूब उत्साह से भाग रहे है, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस दौरान विशाल पारीक, ओम जैन, ललित टांक, श्रवण सिंह रावत, रविंद्र प्रधान, रामरतन जाट, अजय कुमार अग्रवाल, लक्ष्मण मेघवाल आदि सहित बड़ी संख्या मे बच्चे और महिलाए मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES