Homeभीलवाड़ागार्गी शर्मा ने सीए इंटर परीक्षा में किया शाहपुरा का नाम रोशन

गार्गी शर्मा ने सीए इंटर परीक्षा में किया शाहपुरा का नाम रोशन

शाहपुरा-पेसवानी
शाहपुरा के लाडले कवि दिनेश बंटी शर्मा की सुपुत्री गार्गी शर्मा ने सीए इंटर परीक्षा 2025 में दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उन्हें दो विषयों में एक्जेम्प्शन भी प्राप्त हुआ है। गार्गी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञात रहे कि सीए इंटर परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। गार्गी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि शाहपुरा क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
कवि दिनेश बंटी शर्मा ने बताया कि गार्गी ने सतत परिश्रम, अनुशासन और धैर्य के बल पर यह सफलता अर्जित की है। परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गार्गी भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश-समाज की सेवा करने का लक्ष्य रखती हैं। गार्गी की सफलता पर शुभकामनाओं का तांता लग गया है। हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES