Homeराज्यउत्तर प्रदेशसांसद आदित्य यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

सांसद आदित्य यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई ( इटावा)स्मार्ट हलचल|चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा में किसान दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव ने
कॉलेज परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने वहीं स्थापित नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर सांसद आदित्य यादव ने किसानों के मुद्दे पर सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई आज भी अधूरी है और मौजूदा सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। सांसद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और नेताजी मुलायम सिंह यादव दोनों ही किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के सच्चे मसीहा थे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन कराया जाता रहा है। हालांकि इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा सदन संचालित किए जाने के कारण शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा में व्यस्तता रही, जिसके चलते किसान सम्मेलन स्थगित किया गया। इसी कारण इस बार कार्यक्रम को सीमित रखते हुए केवल माल्यार्पण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि जसवंतनगर सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अरविंद यादव, प्रो० भोला यादव, प्रधान राधा कृष्ण यादव, राजपाल यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES