पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों गैस सिलेंडर फटने के बाद पीड़ित परिवार ने समाजजनों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर से न्याय के गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर और 1रसद विभाग अधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए नुकसान में मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ित सत्यनारायण पुरोहित ने कहा कि 8 तारीख को सुबह में अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया था और इस दौरान मेरे पीछे से मेरे घर पर रात को इंडियन गैस सिलेंडर जो भरा हुआ था वह अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घर पर मुझे बहुत सारा नुकसान हुआ है। गनीमत रहीं की हम में से कोई घर पर नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन मेरा पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और बहुत नुकसान हुआ है इसलिए हम कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे हैं और रसद विभाग और कलेक्टर साहब से मिलकर मदद की गुहार ताकि हमारे घर पर जो नुकसान हुआ है उसकी मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता के माध्यम से मदद मिल सके।
