गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार सिलेंडर और ईको कार जब्त

भीलवाड़ा । भीलवाडा की काछोला थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर चाबुक चलाया और बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 गैस सिलेंडर व 1 ईको कार को जप्त कर मामला दर्ज किया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया पुलिस मुख्यालय द्वारा गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कालाबाजारी की रोकथाम के लिए एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन व कोटड़ी वृताधिकारी सुरेश डाबरिया के निकटतम सुपरविजन में और काछोला थाना प्रभारी मालीराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा दिनांक 12.03.2026 की शाम को कस्बा काछोला में एक ईको कार में बिना लाईसेन्स व परिमिट के गैस भरते हुए व मौके से भारत गैस के गैस सिलेंडर को जप्त कर रसद विभाग भीलवाडा को सूचित किया । दिनांक 27.03.2026 को रसद विभाग भीलवाडा से प्राप्त रिपोर्ट पर थाना काछोला पर प्रकरण संख्या 59/2026 धारा 3/7 ईसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । कार्यवाही के दौरान मालीराम थानाधिकारी, राजकुमार सउनि, एचसी रामेश्वर लाल, नितेश कुमार शामिल थे ।