Homeराजस्थानकोटा-बूंदीईट भट्टों से निकली गैस से दो युवकों का घुटा दम, पोस्टमार्टम...

ईट भट्टों से निकली गैस से दो युवकों का घुटा दम, पोस्टमार्टम के बाद सौपे दोनों शव

ईट भट्टों से निकली गैस से दो युवकों का घुटा दम, पोस्टमार्टम के बाद सौपे दोनों शव

बून्दी। स्मार्ट हलचल/बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके में ईट भट्टों पर दो युवकों के शव मिलने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों की मौत प्रथम दृष्टया भट्टे के पास से निकल रहे घुआं और गैस के चलते हुई है। दोनों युवक भट्टे पर काम करने के बाद खटिया लगाकर सोए थे। सुबह घर पर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग भट्टे पर पहुंचे तो दोनों युवक अचेत अवस्था में मृत पड़े हुए मिले। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तालेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवो को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थोड़ी देर बाद परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवारवालों को सुपुर्द कर दिया है।
तालेड़ा थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोहीपुरा इलाके में ईंट भट्ठे का कारोबार है। यहां बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे हैं। मोहीपुरा गांव के हरिओम मीना और राम लक्ष्मण मीणा ईंट भट्टो का संचालन करते हैं। दोनों अपने ईंट भट्टों पर खाट लगाकर बुधवार दे रात सोए थे। पास में ईटों के भट्टे में आग लगाकर पकाया जा रहा था। तभी भट्टे से निकली गैस से दोनों का दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई। सुबह जब परिवार के लोग ईंट भट्टे पर पहुंचे तो उन्हें खटिया पर मृत अवस्था में दोनों युवक पड़े मिले, तब जाकर घटना की जानकारी लगी। थाना प्रभारी रामेश्वर चौधरी ने बताया कि परिवार के लोगों ने भी गैस से दम घुटने से हुई मौत की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है, जिसके आधार पर दोनों शवो का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
जानकरी के अनुसार ईंट बनाने के लिए पहले कच्ची मिट्टी से ईंट बनाई जाती है ओर कच्ची ईंटों को भट्टी में पकाया जाता है। बड़ी मात्रा में भट्टी के माध्यम से कच्ची ईंटों को आग की आवश्यकता होती है। पकाने के दौरान भट्टी से निकलने वाला धुआं और गैस दूर-दूर तक लोगों को सांस लेने में दिक्कतें पैदा करती है। लेकिन दोनों युवक भट्टा मालिक होने के बावजूद भी लापरवाह बन गए और जहां ईंटों भट्टो में ईटों को पकाया जा रहा था। वहीं पर खाट लगाकर सो गए और भट्टे से निकले जहरीले गैस से दम घुट दिया जिसके चलते दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों मामा-बुआ के लड़के हैं। फिलहाल घटना के बाद जवान मौत होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैलने से सनसनी फैल गई और लोगों की बड़ी जमा हो गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES