Homeराजस्थानअलवरसूरौठ में गौ माता सम्मान अभियान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

सूरौठ में गौ माता सम्मान अभियान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कस्बे के गांधी स्मारक मैदान में गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वी राजस्थान के गो प्रचारक पूज्य सन्त वैष्णव दास महाराज वृन्दावन वालों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने एवं गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। बैठक में शिक्षा विभाग के पूर्व सहायक निदेशक बहादुर सिंह गुर्जर ने कहा कि देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है। अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित क़ानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है। जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो ।
महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा। बैठक में बताया गया कि गोमाता के लिए वांछित, सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए 27 अप्रेल 2026 को भारत देश की प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संपूर्ण भारत से गौ हत्या बंद करने एवं गौमाता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने की मांग की जाएगी। बैठक में पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, डॉ घनश्याम व्यास, विश्राम मीणा, विनोद भारती, राम निवास मीणा, रघुनाथ मीणा, सुरेश शर्मा, डॉ राजेश दत्तात्रेय, चंद्रशेखर कंपाउंडर, कलुआ राम गुर्जर, रोहित शर्मा ढिंढोरा, बबलू ढिंढोरा आदि ने परिचर्चा की। इस अवसर पर विश्राम मीणा एवं रोहित शर्मा को गौ सम्मान अभियान का संयोजक बनाया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES