अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), स्मार्ट हलचल|टोंक,घाड़ कस्बे में बुधवार को गौतम जयंती और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर में ब्रजवासी मंदिर से हुआ, जहाँ से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इस शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए गौतम भवन पहुँचा। पूरे रास्ते श्रद्धालु भजनों पर झूमते-नाचते और नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लेते दिखे।
गौतम भवन पहुँचने पर भगवान की विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके बाद छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने महर्षि गौतम और हनुमान जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन में पुजारी राम-लक्ष्मण शर्मा, दामोदर भारद्वाज, त्रिलोक शर्मा, ओमप्रकाश चास्टा, तुलसीराम पंचोली, गोपाल, राजेन्द्र, रमेश भारद्वाज, शम्भूदयाल शर्मा, रामलाल शर्मा, ताराचंद त्रिपाठी, रूपनारायण शर्मा, दीपक पंचोली, भगवान शर्मा, मुकुट बिहारी, बालमुकुंद शर्मा, कैलाश, गोविंद भारद्वाज, विवेक, आलोक भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, श्याम शर्मा, रमेश पंचोली, मनीष शर्मा, हनुमान शर्मा, कैलाश शर्मा, आशु गौतम, चेतन चास्टा सहित गौतम ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
