Homeभीलवाड़ागायत्री यज्ञ अभियान के तहत 1100 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

गायत्री यज्ञ अभियान के तहत 1100 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

पोटलां । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत गुरुवार को कस्बे में यज्ञ किए गए गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल कार्यकर्ता सीता देवी पारिक ने बताया कि गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत पोटलां कस्बे में लोगों द्वारा 300 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ । लोगों ने भारतीय परिधान में अपने-अपने घरों में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ घी सांकूल्य की आहुतियां देकर गायत्री यज्ञ किया लोगों ने ग्रह शांति रक्षा और विश्व कल्याण के लिए आहुतियां देकर मंगल कामनाएं की गई | यज्ञ से 5 दिनों पुर्व घर घर जाकर लोगों को निःशुल्क हवन सामग्री के पैकेट वितरित किए गए पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष लोगों में चेतना ज्यादा होने के कारण लोगों ने अधिक से अधिक गायत्री यज्ञ में भाग लेने की भावना रही पिछले वर्ष 130 घरों में ही यज्ञ हुआ था जो इस बार दोगुने से अधिक है |पोटलां गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्ट व्यवस्थापक भगवती लाल भाटिया ने बताया कि चंदा इकट्ठा कर हवन सामग्री खरीदी गई फिर उनके 1800 पैकेट बनाकर तैयार किए गए | पोटलां गायत्री शक्तिपीठ के अंतर्गत आने वाली पोटलां, माझावास, सुरावास, सातलियास, खाखलां, नगेडिया खेड़ा, कागणी, सालेरा, गोवलिया जैसी 9 पंचायतों के घरों में निःशुल्क हवन पैकेट वितरित किए गए गायत्री यज्ञ अभियान में 1100 घरों में गायत्री यज्ञ हुआ | हवन सामग्री खरीद कर उनके पैकेट बनाए पोटलां गायत्री शक्तिपीठ के अंतर्गत आने वाले गांव के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का काम भगवती लाल भाटिया, शंकर लाल लखारा, सीता देवी पारीक, कालूराम शर्मा सातलियास, नारायण लाल शर्मा मेहन्दी, भगवान लाल अहीर लक्ष्मीपुरा, चतुर्भुज इनाणी माझावास, बद्रीलाल कुमावत रायथलियास, ने किया

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES