गंगापुर l गंगापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर आज हुए मतदान में भाजपा के धर्मेंद्र गहलोत एकमत से विजय घोषित हुए निर्वाचन अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि नगरपालिका उपाध्यक्ष पद को लेकर आज दो उम्मीदवार भाजपा के धर्मेंद्र गहलोत कांग्रेस के प्रहलादराय सुथार चुनाव मैदान में थे जिसको लेकर मतदान हुआ गंगापुर के 25 वार्ड पार्षदों द्वारा मतदान करने के तत्काल बाद ही मत करना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया मतगणना में भाजपा के धर्मेंद्र गहलोत को 13 मत मिले वहीं कांग्रेस के प्रहलादराय सुथार को 12 मत मिले 1 वोट से भाजपा के धर्मेंद्र गहलोत को गंगापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया
भाजपा का पालिका उपाध्यक्ष बनते ही जश्न का माहौल कस्बे में निकला जुलूस जमकर हुई आतिशबाजी गंगापुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष बनने के बाद आज भाजपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं द्वारा गंगापुर कस्बे में जुलूस निकाला गया जमकर आतिशबाजी की गई जश्न मनाया गया l
फिर बिगड़े समीकरण
गंगापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा से जीती हुई बाजी कांग्रेस ने छीन ली थी। और कांग्रेस ने समर्थन देकर अपना अध्यक्ष बना दिया था।
वही आज भाजपा में इसी घटनाक्रम की पुनरावृति करते हुए कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद के लिए जीती हुई बाजी छीन कर कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए धर्मेंद्र गहलोत को गंगापुर का नगर पालिका उपाध्यक्ष बना दिया।