जयपुर कांग्रेस की ओर से बुधवार देर शाम घोषित की गई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नई कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया है. वहीं सीएम अशोक गहलोत ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषित नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष को किया धन्यवादः
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधीजी को धन्यवाद, नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस प्रेसिडेंट श्रीमती सोनिया गांधी जी को धन्यवाद। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 6, 2021
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी के नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाने का किया आह्वानः
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में आप सभी कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम, सिद्धांत एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में कामयाब होंगे.
कांग्रेस की ओर से की गई है पीसीसी की नई कार्यकारिणी के 39 नामों की घोषणाः
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान की और से बुधवार देर रात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 24 सचिवों की घोषणा की है. कांग्रेस की ओर से 39 नामों की पहली लिस्ट जारी की गई है.
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम