भरत देवड़वाल
जयपुर/। स्मार्ट हलचल|किशनगढ़ एयरपोर्ट (अजमेर)पर कार्यरत सी एल मीना अपने शिक्षा,सामाजिक व पर्यावरण बचाओ जैसे कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुनिंदा लोगों के बीच 22 मार्च(रविवार) जयपुर में मानवता के रत्न अवॉर्ड-2025 से सम्मानित होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त वूमेन पावर संस्थान जयपुर (राज.) द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए के लिए शिक्षा व सामाजिक सेवा में सराहनीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री सी एल मीना को जयपुर में अयोजित आयोजित समारोह में *मानवता के रत्न अवार्ड* से सम्मानित किया जाएगा।
सी एल मीना ने बताया कि यह सम्मान मेरे सामाजिक कार्यों और जनहित के प्रति किए गए संघर्षों को समर्पित है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक संतोष मीरवाल का हृदय से आभार जताया। यह सम्मान मुझे निरंतर समाज सेवा की नई प्रेरणा देता रहेगा। ✨
सी एल मीना को यह सम्मान *गरीब बच्चों की शिक्षा एवं समाजसेवा में* उनके निरंतर समर्पित व प्रेरणादायक उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।
मीना सामाजिक कार्यों व जरूरतमंद/असहाय, गरीब बच्चों को अपनी सैलरी का अधिकतर हिस्सा इन्हीं कार्यों में खर्च कर लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे है, उनके इन कार्यों से गरीब बच्चों को एक नई दिशा मिली है,
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
*सीएल मीना की पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनोखी पहल*
संस्थान के फाउंडर संतोष ने बताया कि सी एल मीना सामाजिक सरोकारों के साथ अपनी साइकिल यात्रा से पर्यावरण बचाओ के लिए अब तक 13 राज्यों में 19000 हजार किमी की यात्रा कर जागरूकता व पर्यावरण को बचाने का संदेश दे चुके है। मीना बताते है है कि हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुनहरा भविष्य खड़ा कर सकते है, अन्यथा धीरे धीरे फैलती जहरीली गैसों के आवरण से सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
