सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के गेंदलिया व बड़लियास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हर वर्ष की भांति इस बार भी विजयादशमी पर्व पर 35-35 फीट लंबे रावण का दहन किया जाएगा । गेंदलिया में दोपहर दो बजे हनुमान जी महाराज के मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ भगवान राम ,लक्ष्मण, हनुमान की सवारी प्रारम्भ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टेण्ड स्थित मेला प्रांगण में पहुंची, इसके बाद राम व रावण में युद्ध होगा और अंत मे राम के द्वारा तीर मारकर रावण का दहन किया जाएगा । शोभायात्रा में अखाड़ो का प्रदर्शन किया जाएगा । वही बड़लियास में नवयुवक रामायण मंडल एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है, इसमें शाम 4 बजे लाल बाई फुल बाई माताजी मंदिर से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की शोभायात्रा प्रारंभ होगी,जो विभिन्न मार्गो से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंचेगी, जहां भगवान राम का रावण से युद्ध होगा । इसके बाद सायं 6 बजे श्री राम तीर मारकर रावण का दहन करेगे, इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी होगी ।।


