Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चन्देरिया स्मेल्टर में श्रमिकों की विशाल आम सभा आयोजित हुई

चन्देरिया स्मेल्टर में श्रमिकों की विशाल आम सभा आयोजित हुई

चित्तौड़गढ़ : स्मार्ट हलचल|चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ एवं जिला मेटल माइंस मजदूर संघ की संयुक्त आम सभा प्लांट परिसर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला मेटल माइंस मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी ने की सभा में अतिथि हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष मांगीलाल अहीर , सहायक महामंत्री प्रकाश श्रीमाल , सहायक महामंत्री महेंद्र कुमार सोनी एवं सहायक महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत, सत्येंद्र कुमार मोड, महेंद्र सिंह भाटी, जी एन एस चौहान मंचासीन थे। आम सभा के प्रारंभ में प्रख्यात श्रमिक नेता श्री स्वर्गीय बी चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से सभा की शुरुआत की। कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। अध्यक्षीय भाषण में रणजीत सिंह भाटी ने कहा कि चंदेरिया का मजदूर संगठित और एक है तथा हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन में विश्वास रखता है इसका सभी उपस्थित श्रमिकों ने जोश खरोश के साथ अनुमोदन किया। साथ ही उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं निराकरण एवं आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। संगठन हमेशा श्रमिकों की समस्याओं के हल के लिए तत्पर है। मांगीलाल अहीर ने हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के इतिहास के बारे में बताते हुए सभी श्रमिक साथियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सावचेत किया और सावधान रहने का आवाहन किया। महेंद्र कुमार सोनी ने एलटीएस के ऊपर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही कहा कि पूरे देश में हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के प्रयासों से कंपनी के श्रमिकों को सर्वाधिक वेतन दिया जाता है और सामाजिक सुरक्षा के बारे में भी पूरा ध्यान रखा जाता है। प्रकाश श्रीमाल ने पूरे देश में श्रमिक यूनियन के वातावरण के बारे में बताया एवं सभी यूनिट की यूनियन के बारे में श्रमिकों को सलाह दी एकजुट रहने की एवं भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील की। साथ ही आगामी एलटीएस के बारे में उन्होंने कहा कि हम संगठित रहेंगे तो बेहतर समझौता कर सकेंगे सभा को महेंद्र सिंह भाटी प्रहलाद गवारिया शोभा लाल जाट पुष्पेंद्र सिंह ने संबोधित किया। सभा का संचालन जीएन एस चौहान ने किया और सभा में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ की कार्यकारिणी एवं जिला मेटल माइंस के कार्यकारिणी सहित लगभग 3500 श्रमिकों ने भाग लिया एवं वक्ताओं के कहने पर हाथ खड़े कर संगठन एवं हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन में विश्वास व्यक्त किया। सभा के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मोड ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सभी ने शांतिपूर्वक धैर्य रखते हुए सभा को सफल बनाया इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार भविष्य में भी आप इसी तरह संगठन के साथ खड़े रहेंगे। एवं सभा का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES