संतोष वर्मा बनीं जयपुर पश्चिम महिला कांग्रेस की महासचिव

जोबनेर। स्मार्ट हलहल|मेदपुरा-जोबनेर निवासी संतोष वर्मा को जयपुर पश्चिम जिला महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) की महिला अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
जिला अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल ने नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि संतोष वर्मा के अनुभव और सक्रियता से महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नियुक्ति पर संतोष वर्मा ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और महिलाओं को संगठित कर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी।
संतोष वर्मा की नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।