Homeराजस्थानकोटा-बूंदीहेमलता सिंह गहलोत बनीं नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश महामंत्री

हेमलता सिंह गहलोत बनीं नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश महामंत्री

कोटा। स्मार्ट हलचल/कोटा शहर की जानी-मानी समाजसेवी हेमलता सिंह गहलोत को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नरेंद्र मोदी विचार मंच में राजस्थान प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
नरेंद्र मोदी विचार मंच की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष लिलियन ग्रेस ने हेमलता सिंह गहलोत की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ और जुझारू समाजसेवी हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हेमलता सिंह गहलोत का अनुभव संगठन के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी और महिला शक्ति को संगठित करने में मजबूती मिलेगी।
प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर हेमलता सिंह गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच में उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों की आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए राजस्थान के कोने-कोने में महिला विंग को मजबूत करने का कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नरेंद्र मोदी विचार मंच को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
हेमलता सिंह गहलोत की नियुक्ति के बाद भाजपा एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES