Homeभीलवाड़ागेणोली में मकर संक्रांति पर गौसेवा, गायों को खिलाया हरा चारा

गेणोली में मकर संक्रांति पर गौसेवा, गायों को खिलाया हरा चारा

गेणोली में मकर संक्रांति पर गौसेवा, नाथूलाल माली ने गायों को खिलाया हरा चारा

मांडलगढ़ (गेणोली)। गेणोली गांव में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नाथूलाल माली ने गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा खिलाया। गांव में दान-धर्म का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर लोगों ने गौ माता की सेवा की।

नाथूलाल माली ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर गौसेवा और दान-पुण्य करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने समाज को सेवा और सहयोग का संदेश दिया।

मकर संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य उत्तरायण होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र स्नान, दान-पुण्य, तिल-गुड़ का सेवन और शुभ कार्यों की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यह पर्व सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई शुरुआत का प्रतीक है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES